साढ़े तीन कुंतल मावा कराया नष्ट, लिए गए नमूने
बागपत, फरवरी 26 -- बागपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से होली और रमजान माह को देखते हुए मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान चलायाा। गुरुवार को टीम ने साढ़े तीन कुंतल मावे को नष्ट कराया है। इसके अलावा खाद्य सामग्री के नमूने लेने की भी कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह ने बताया कि त्योहारों के चलते शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु छापेमारी अभियान चलाया गया। टीम ने बागपत शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर कैंटर गाड़ी को रोककर जांच की। मिलावट की आशंका के आधार पर जावेद निवासी भविशा जनपद शामली, मोनू मालिक निवासी कुढाना जनपद शामी, मनोज निवासी बासौली जनपद बागपत मावे के नमूने लिए गए। इसके अलावा दूसरे कैंटर को रोका गया, जिसमें मिलावट की आशंका पर आमिर, मुबारिक निवासीगण जोला जनपद मुजफ्फरनगर के मावा के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.