साढ़े तीन करोड़ से विकास कार्य कराएगी मऊआइमा बीडीसी
गंगापार, अप्रैल 29 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों तथा सांसद प्रतिनिधि की बैठक ब्लाक सभागार में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र में विकास के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट विभिन्न विकास के मदों में खर्च का प्रस्ताव रखा गया। जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया।मऊआइमा ब्लॉक सभागार में बुधवार को हुई बैठक में इंटरलॉकिंग, नाली, लाइट, सोलर वाटर पंप आदि में साढ़े तीन करोड़ की धनराशि पारित की गई। यह प्रस्ताव ब्लॉक प्रमुख अफसरून निसा ने रखा जिसे सभी ने ध्वनि मत से पारित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के आए अधिकारियों ने अपने अपने विभाग के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में बीडीओ उमेश सिंह, अवर अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव, चिकित्सा प्रभारी डा. राम गोपाल वर्मा, पशु चिकित्सक डाक्टर उदय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.