प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास खंड मानधाता के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसमें पेयजल, पशु चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, जलनिकासी, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग को प्राथमिकता दी गई। विकास खंड मानधाता के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बोर्ड की बैठक हुई। शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल और ब्लॉक प्रमुख मो. इसरार को बीडीसी सदस्यों ने माला पहनाकर और स्वागत कर की गई। ब्लॉक प्रमुख मो. इसरार की अनुमति से बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बीडीसी सदस्यों की ओर से दिए गए विकास कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पास किया गया। बीडीओ देवकुमार ने बताया कि कुल साढ़े तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। बैठक मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.