रामपुर, जुलाई 4 -- केमरी। कस्बे के एक व्यक्ति से धोखाधड़ी कर साढ़े छह लाख रूपये हड़पने में असम निवासी पार्था प्रतिम सरकार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। कस्बे के मोहल्ला मजुल्लानगर निवासी नवी हसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह कोयला का कारोबार करता है। आसाम के हौजाई जनपद के लंका निवासी पार्था प्रतिम सरकार से उसकी अच्छी जान पहचान हो गई थी। जिससे उसने पहले भी कोयले का कारोबार किया था।इस दौरान 20 फरवरी 2025 को उसका पार्था प्रतिम सरकार से 6 लाख 44 हजार रूपये में एक ट्रक कोयले का सौदा तय हुआ था। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर 13.90 लाख रुपये की ठगी जिसका सारा पैसा उसने आनलाइन पेमेंट के माध्यम से उसको अदा कर दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद उसने उसे कोयला भी नहीं भेजा और न ही उसके पैसे वा...