प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनगणना 2027 में स्वगणना को लेकर नागरिकों में जोश और उत्साह है। दूसरे दिन शाम तक साढ़े चार हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना करा ली थी। जबकि रात में और लोग इसे करा सकते हैं। अफसर लगातार नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वो जनगणना में अपना नाम दर्ज कराएं, जिससे आखिरी दिन जो आंकड़े रहें वो पूरी तरह से सही रहे। यह भी पढ़ें- Census 2027: 21 मई तक घर बैठे करें स्व-गणना, संभालकर रखें सेल्फ एनुमरेशन आईडीस्वगणना के दूसरे दिन की जानकारी स्वगणना के दूसरे दिन स्थानीय स्वशासन का दिन रखा गया था। नगर निगम, नगर पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम पंचायतों में अफसरों व कर्मचारियों व जन प्रतिनिधियों के पास जाकर उनका नाम भरवाया गया। साथ ही सबसे अपील की गई है कि यह राष्ट्रीय कार्यक्रम है, वो अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्...