साढ़े चार हजार चापाकल पड़े हैं खराब
मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना को लेकर खराब हैंड पंप की मरम्मत को लेकर पीएचईडी मोतिहारी ने कवायद शुरु कर दी है। पूर्वी चंपारण में 38 हजार 801 हैंड पंप हैं, जिसमें 4463 खराब पड़े हैंड पंप की मरम्मत का लक्ष्य है। भीषण गर्मी पड़ने पर पेयजल सुचारू रखने के लिए हैंड पंप की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर सभी ब्लॉक में चलंत हैंड पंप मरम्मत टीम को रवाना किया गया है। पीएचईडी मोतिहारी व ढाका अंतर्गत खराब पड़े हैंड पंप की मरम्मत का कार्य शुरु किया गया है।बंद पड़े चापाकल को किया जा रहा चालू : बंद पड़े हैंड पंप की मरम्मत कर चालू किया जा रहा है। हैंड पंप के खराब वासर, लिवर, नट बोल्ट, हैंडल को बदल कर नया लगाया जा रहा है। ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारु रहे और गर्मी के दिनों में पेयजल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.