नोएडा, मार्च 20 -- नोएडा। सेक्टर-78 अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में रहने वाले साढ़े चार साल के सात्विक वर्मा ने एक हाथ से छह मिनट तक साइकिल चलाने का रिकॉर्ड बनाया है। यह साइकिल बच्चे ने बिना किसी सपोर्ट के चलाई। इस उपलब्धि पर उसको कलाम वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा गया है। सात्विक ने वन-हैंड साइक्लिंग का शानदार प्रदर्शन किया। बिना किसी सहायता के 6 मिनट से अधिक समय तक साइकिल चलाई। सात्विक के इस बेहतर प्रदर्शन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। बच्चे के माता-पिता नीतिन वर्मा व शालिनी विज, दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उन्होंने सात्विक की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से संबंध रखने वााले सात्विक नर्सरी कक्षा में पढ़ता है।पिता नीतिन वर्मा ने बताया कि उनके बेटे को साइकिल चलाने का शौक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.