वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 4 लाख 68 हजार 913 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 18 करोड़ 27 लाख 8023 रुपये की वसूली की गई। जनपद न्यायालय से 31965 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें दीवानी (सिविल) के कुल 144 वाद, पारिवारिक वाद के 65, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के 53 वाद में बीमा कंपनी की ओर से पीड़ित पक्षकारों को 2 करोड़ 28 लाख 99 हजार 600 रुपये दिलाए गए। फौजदारी की 31057 मामलों में अर्थदंड के रूप में 20 लाख 11063 रुपये वसूल किए गए। एनआईएक्ट के 154 वाद, बैंकों व कम्युनिकेशन प्रीलिटिगेशन स्तर पर 2284 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें 10 करोड़ 3 लाख 26,586 रुपये वसूल किए गए। जबिक, प्रशासन एवं अन्य विभागों की ओर से ...