कानपुर, मई 23 -- सरसौल। चकेरी के पटेल नगर निवासी मनोज कुमार ने महाराजपुर के तिलसहरी खुर्द निवासी किसान के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन का सौदा होने के बाद आरोपित सुखलाल ने साढ़े चार लाख रुपये ले लिए लेकिन रजिस्ट्री करने नहीं पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर सुखलाल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...