जामताड़ा, मार्च 19 -- साढ़े चार लाख की साइबर ठगी में जामताड़ा से युवक गिरफ्तार, 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर जामताड़ा, प्रतिनिधि।साइबर ठगी के साढ़े चार लाख रुपये के मामले में दिल्ली पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्रन्तर्गत चिरूडीह गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद उसे दिल्ली ले जाने के लिए तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर साउथ वेस्ट थाना, नई दिल्ली के सब-इंस्पेक्टर जगदीप नारा ने गुरुवार को आरोपी मोहम्मद अकरम अंसारी (28) को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जामताड़ा की अदालत में पेश किया। आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरूडीह गांव का निवासी है। यह मामला साढ़े चार लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़ा है। आरोपी पर ठगी की रकम प्राप्त करने का आरोप है। पुलिस के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.