लखनऊ, जून 3 -- चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर 29 मई को शेड गिरने के कारणों की जांच के लिए दिल्ली से तीन सदस्यीय जांच कमेटी बुधवार को लखनऊ पहुंची। एनआर डीआरएम कार्यालय के सभागार में घटना से जुड़े अधिकारियों के बयान दर्ज किए। 8.30 घंटे चली पूछताछ में 17 अधिकारियों को जांच टीम के सदस्यों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। सवालों में कुछ अधिकारी ऐसे उलझे कि उन्होंने जवाब देने के दौरान कई बार पानी मांगा। टीम अपनी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेगी। माना जा रहा है कि घटना की वजह लापरवाही और इंजीनियरिंग में चूक है। जोनल मुख्यालय बड़ौदा हाउस से प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक की तीन सदस्यीय टीम बुधवार सुबह लखनऊ पहुंची। टीम ने सुबह 10 बजे डीआरएम कार्यालय के सभागार में पूछताछ शुरू की।...