साढ़े आठ घंटे बंडा में बंद रही बिजली
शाहजहांपुर, मई 30 -- बंडा। आरडीएस योजना के तहत पैनल लगाए जाने के कारण करीब 8:30 घंटा बिजली सप्लाई ठप रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को कस्बा बंडा में सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही जिससे भीषण गर्मी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बिजली सप्लाई बंद होने के कारण कूलर पंखा सब बंद रहे लोग इधर-उधर वृक्षों की छाया ढूंढते नजर आए बिजली विभाग के जे ई जयंत कुमार ने बताया आरडीएस योजना के अंतर्गत तीन पैनल नए लगाए गए हैं जिससे उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिलती रहेगी इसी कारण आज बिजली सप्लाई बंद रही। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली विभाग का 'ब्लैकआउट खेल' बिजली कटौती बन गई आफत यह भी पढ़ें- आंधी- बारिश से पांच घण्टे बिजली बाधित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.