लखनऊ, सितम्बर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा सरकार पर छुट्टा साड़ों को लेकर तीखा तंज किया है। उन्होंने हापुड़ में दो साड़ों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया और लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार अगर अपनी इस रोमांचक-लोमहर्षक युद्ध-कला पर टिकट लगा दे तो वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनते देर न लगे।

भाजपा सरकार के वादे उन्होंने कहा कि '14 दिनों' में छुट्टा पशुओं से छुटकारे का वादा किया गया था या '14 साल'. शायद जनता से ही सुनने में गलती हुई होगी. भाजपा वाले तो कभी झूठ बोलते नहीं है। भाजपा याद रखे जनता अब ये सब और देखने-सहने के मूड में नहीं है। घोर निंदनीय!

साम्प्रदायिक विभाजन की समस्या भाजपा ने पश्चिमी यूपी में पैदा किया सांप्रदायिक विभाजन वहीं अखिलेश ने बयान जारी कर कहा कि भ...