सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज तहसील के पास बुधवार को आपस में लड़ रहे चार सांड़ों की धमाचौकड़ी वाहन मालिकों पर भारी पड़ गई। इसमें दो बाइक व एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं छुट्टा पशुओं के शहर में घूमने पर लोगों ने नगर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।तहसील क्षेत्र के अमौली एकडंगा निवासी सूर्यपाल पुत्र रामदास ने बताया कि डुमरियागंज के दीवानी कचहरी के पास सड़क के किनारे अपनी कार खड़ी करके तहसील में कुछ निजी काम से गया था। तभी चार साड़ आकर आपस में लड़ने लगे। इनकी धमाचौकड़ी के दौरान दो बाइक व उसका कार क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- भीषण आग से नौ मवेशियों की मौत पीड़ित ने बताया कि गनीमत रही कि कोई व्यक्ति, बुजुर्ग, महिला या बच्चे साड़ों की चपेट में नहीं आए, नहीं तो जान से हाथ धोना पड़ जाता। कस्बे के रमन श्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.