नई दिल्ली, जुलाई 31 -- तीज का त्योहार हर सुहागन के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं नए कपड़े पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं और सोलह श्रृंगार करके पूजा करती हैं। तीज के मौके पर हरे रंग का खास महत्व माना जाता है। यही वजह है कि ज्यादातर महिलाएं हरी साड़ी, सूट और हरी चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। अगर इस बार आप अपनी चूड़ियों में थोड़ा नया और स्टाइलिश अंदाज चाहती हैं, तो ग्रीन लटकन वाला बैंगल सेट एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। इन चूड़ियों में लगे छोटे-छोटे लटकन हाथों की खूबसूरती को और भी बढ़ा देते हैं। आइए देखते हैं तीज के लिए कुछ खूबसूरत ग्रीन लटकन चूड़ी डिजाइन।झुमकी लटकन वाली चूड़ी आजकल झुमकी स्टाइल लटकन वाली चूड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। इन चूड़ियों के किनारों पर छोटी-छोटी झुमकियां लगी होती हैं, जो हाथ हिलाने पर बेहद सुंदर लगती हैं। यह डिज...