मिर्जापुर, मार्च 28 -- मिर्ज़ापुर,संवाददाता। नगर के शास्त्री पुल के समीप शनिवार को आयोजित समारोह में भगत प्रसाद सोनकर की स्मृति में 500 महिलाओं को साड़ी वितरित किया गया।मुख्य अतिथि दर्ज प्राप्त राज्यमंत्री,राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्याक्ष सोहन लाल श्रीमाली एवं विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के हाथो साड़ी पाते ही गरीब महिलाओं के चेहरे पर मुस्काल तैर गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य से समाज में सहयोग, समरसता एवं संवेदना की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि एक छोटी सी सहायता भी किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए काफी है। इस दौरान विष्ण सोनकर, ओम प्रकाश सोनकर, कार्तिक प्रसाद सोनकर, मुन्ना सोनकर, राजेंद्र तिवारी, मोनू, आलोक मौर्य, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.