गाज़ियाबाद, अप्रैल 14 -- -घंटाघर की पुरानी मुंसिफ स्थित शोरूम में चोरी कर कैमरों की डीवीआर भी ले गए थे बदमाश -कारोबारी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों को चिन्हित करने में जुटी नगर कोतवाली पुलिसगाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। नगर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर स्थित पुरानी मुंसफी इलाके में साड़ी शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कारोबारी की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों को चिन्हित करने के लिए आसपास लगे कैमरे खंगाले जा रहे हैं।नई बस्ती में रहने वाले अरूण कुमार मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घंटाघर स्थित पुराने मुंसिफ इलाके में अंशिका साड़ी संसार के नाम से उनका शोरूम है। बीते 12 अप्रैल की रात करीब सवा नौ बजे उन्हें अपनी दुकान बंद क...