बहराइच, मार्च 22 -- फखरपुर। फखरपुर थाने के इंदूर गांव निवासी प्रदीप गुप्ता(21) पुत्र गिरवर प्रसाद गुप्ता का शव रविवार सुबह उसके घर के कमरे में छत से लगे कुंडे में साड़ी के फंदा से लटकता मिला है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौहान ने बताया कि सूचना ग्राम प्रधान इंदूर ने दी। सूचना पुलिस व फॉरेंसिक टीम पहुंची। तहकीकात के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.