जौनपुर, मार्च 10 -- रामपुर, हिंदुस्तान संवाद । रामपुर थाना क्षेत्र के सधीरनगंज गांव में सोमवार को एक 60 वर्षीय महिला ने घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।सधीरनगंज गांव निवासी इंद्रावती (60 वर्ष) पत्नी पंधारी पाल अपने कमरे में थीं। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...