मिर्जापुर, जून 17 -- लालगंज(मिर्जापुर)। क्षेत्र के महुलार गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता ने कच्चे मकान के बड़ेर में साड़ी के फंदे के सहारे लटक कर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के महुलार गांव निवासी पप्पू कोल के पुत्र पिंटू का विवाह पूनम पुत्री मुनीब के साथ 15 माह पूर्व हुई थी। पूनम का मायका संत नगर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात पूनम किसी बात से नाराज होकर घर के अंदर कच्चे मकान के बड़े के सहारे साड़ी के फंदे से गले में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो रात में ही पुलिस के अलावा पूनम के मायके वालों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को फांसी के फंदे पर से उतरवाने के बाद पंचनामा कर पोस...