लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- मंगलवार की रात शिवाला तिराहे से सिकंदराबाद मार्ग पर नीमगांव थाना क्षेत्र के बरुई भट्ठे के पास अज्ञात चोरों ने जायसवाल फैशन साड़ी सेंटर में नकदी सहित लाखों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। सीओ मितौली यदुवेन्द्र यादव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। विकास जायसवाल निवासी कैमा बुजुर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फैशन साड़ी सेंटर से चोरों ने 12,600 रुपये की नकदी व करीब तीन लाख रुपए के कपड़े की चोरी हुई है। चोर दुकान के नीचे बने बेसमेंट का ताला तोड़कर अंदर घुस गये। बेसमेन्ट में सीढ़ी लगाकर दुकान में घुस आए। चोरी करके उसी से निकल भी गए। जब वह सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान की गुल्लक पड़ी है। जिसमे रखे रुपये चोरी हो गये है। दुकान से करीब 200 साड़ी भी चोरी हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.