साड़ी का झूला बना मौत का फंदा; गला कसने से 9वीं के छात्र की मौत, लखनऊ में दर्दनाक हादसा
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में हुई ह्रदयविदारक घटना में झूला झूलते समय गले में फंदा पड़ने से नौंवीं के छात्र अर्जुन गुप्ता (14) की सांसें थम गई। दरअसल वह रविवार शाम आंगन में मां की साड़ी बांधकर झूला झूल रहा था। तभी उसका गला साड़ी के फंदे से कस गया। अर्जुन फर्श पर गिरकर तड़पने लगा। कमरे में बैठे मां और भाई चीख सुनकर दौड़े उसे चंदन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। अर्जुन एक निजी विद्यालय से कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता संतोष कुमार गुप्ता मूल रूप से बलिया के पांडेयपुर के रहने वाले हैं। संतोष सेना से सेवानिवृत्त हैं और मध्यप्रदेश के खंडवा में सीआईएसएफ में प्रशिक्षण ले रहे हैं। घटना के समय रविवार शाम को घर पर अर्जुन की मां शोभा और बड़ा भाई अमन था। छात्र के बाबा बलदेव ने बताया कि अर्जुन ने रविवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.