नोएडा, जून 3 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। नोएडा पुलिस ने साड़ियों के पैकेट में छिपाकर गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 37 किलो 696 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 39 साड़ियां भी बरामद कीं। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-17 क्षेत्र में घेराबंदी की गई थी। कार्रवाई के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान अयोध्या निवासी शुभम पाठक और शिवम दूबे के रूप में हुई। दोनों वर्तमान में दिल्ली के मयूर विहार क्षेत्र में रह रहे थे। जांच में सामने आया कि शुभम पाठक इस पूरे नेटवर्क का सरगना है। वह पिछले दो से तीन वर्षों से नशे के कारोबार में सक्रिय था और ...