साड़म में महारामनवमी महोत्सव की तैयारी जोर-शोर से
बोकारो, मार्च 23 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड के साड़म स्थित श्री गणेश अखाड़ा प्रांगण में रविवार को साड़म-होसिर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता समिति के संरक्षक सह पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने की। आगामी 29वें श्री श्री 1008 महारामनवमी महोत्सव को भव्य और श्रद्धापूर्वक मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो, पूर्व जिप सदस्य प्रकाशलाल सिंह, पंसस विष्णुलाल सिंह, उप मुखिया पंकज जैन, समिति के मोहन चौधरी सहित कई अखाड़ा प्रमुख, पंचायत प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद थे। बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह के मार्गदर्शन में महारामनवमी महोत्सव धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष श्री गणेश अखाड़ा में क्षेत्र के 62 अखाड़ों का मिलन होग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.