बोकारो, अप्रैल 12 -- गोमिया प्रखंड के साड़म में दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में भव्य धर्मसभा एवं धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। मुनि श्री प्रमाण सागर एवं मुनि संघ के साड़म आगमन पर गोमिया, साड़म और पेटरवार के श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ भव्य मंगल अगवानी की। आचार्य विद्यासागर की शिष्या पूरणमति माताजी ससंघ का सानिध्य भी प्राप्त हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा साड़म बाजार से होते हुए समाज के महामंत्री पंकज जैन के निवास पहुंची, जहां विशाल प्रांगण में धर्मसभा आयोजित की गई। इस दौरान आर्यिका संघ द्वारा नमोस्तु एवं त्रय परिक्रमा के साथ वंदना की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा कि सच्ची श्रद्धा वही है, जो व्यक्ति को गलत कार्यों से दूर रखे और जीवन में सकारा...