बोकारो, दिसम्बर 18 -- गोमिया। प्रखंड अंतर्गत साड़म पश्चिमी पंचायत के साड़म बाजार टाड़ स्थित नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन जल्द किया जाएगा। शौचालय के चालू होने के बाद आमजनों को यहां नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साड़म पश्चिमी मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया विकास कुमार जैन व माले नेता सुरेंद्र यादव ने कहा कि साड़म बाजार में प्रतिदिन भारी भीड़ रहती है। सार्वजनिक शौचालय शुरू होने से बाजार आने-जाने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.