साठ मीटर में अवैध निर्माण पर एमडीए ने लगाई सील
मुरादाबाद, जून 6 -- एमडीए की टीम ने शनिवार को जीरो प्वाइंट के पास साठ मीटर में किए गए अवैध निर्माण को सील किए जाने की कार्रवाई की। खास बात यह कि एमडीए द्वारा लगातार नोटिस दिए जाने के बाद भी अवैध निर्माण का सिलसिला जारी था। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर शनिवार को एमडीए की टीम ने मिश्रीलाल द्वारा किए गए अवैध निर्माण को सील किए जाने की कार्रवाई की। मौके पर पहुंची टीम को मिश्रीलाल मानचित्र भी नहीं दिखा सके। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में होने नहीं दिए जाएंगे। यह भी पढ़ें- साठ मीटर में अवैध निर्माण पर एमडीए ने लगाई सील यह भी पढ़ें- एमडीए ने भवन के अवैध निर्माण पर लगाई सील
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.