दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा की ओर से नाका छह के पास डॉ. एसएन सर्राफ हॉस्पिटल परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें परिवार के साथ आए क्लब के सदस्यों ने गुलाल लगाकर होली की एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही होली गीत एवं डांस का न सिर्फ लुत्फ उठाया, बल्कि स्वयं भी मोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित किया। आयोजकों ने सभी सदस्यों को होली की रंगीन टोपी तथा दुपट्टा धारण कराया। महिला सदस्यों ने विशेष उत्साह से नृत्य किया। रवि सिंह के नेतृत्व में 'मिथिला में राम खेलत होली हो.., आजु मिथिला नगरिया में.., होली खेले रघुवीरा अवध में.., साठ बरस में रंग लगावे.., आज बिरज में होली रे रसिया..' आदि गीतों पर उनकी टीम ने बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया, जिसमें क्लब के सदस्यों ने भी मंच पर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.