आजमगढ़, मार्च 23 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति अब तक शुरू न होने से होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड विक्रेता परेशान हैं। जिले की 83 गैस एजेंसियों पर करीब 12.60 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं, जिनमें लगभग 2.97 लाख उज्ज्वला उपभोक्ता शामिल हैं। हाल ही में गैस संकट के दौरान ई-केवाईसी अनिवार्य होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा और एजेंसियों पर लंबी कतारें लग गई थीं। डीएसओ सीमा सिंह के अनुसार, पहले करीब 4.30 लाख उपभोक्ताओं का ई-केवाईसी नहीं हुआ था, लेकिन अब तक लगभग 60 प्रतिशत उपभोक्ता ई-केवाईसी करा चुके हैं। इसके बावजूद एजेंसियों पर भीड़ पूरी तरह कम नहीं हुई है। वहीं, गैस कंपनियों के अधिकारियों का कहना है कि शेष 40 प्रतिशत उपभोक्ताओ...