गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) सेक्टर-39 की टीम ने कई स्थानों पर जांच करते हुए 13 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर इन्हें हिरासत में लिया है। यह आरोपी गुरुग्राम में बीते डेढ़ साल से रहकर मजदूरी और कूड़ा उठाने का काम कर रहे थे। सभी नागरिक झुग्गियों में छिपकर रह रहे थे और किसी को भनक न लगे, इसलिए निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहे थे। गुरुग्राम में राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बीते दस दिनों से पुलिस विशेष जांच अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सौ से अधिक हॉट-स्पॉट की पहचान कर इन इलाकों में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर रही है。 यह भी पढ़ें- साठ निर्माणाधीन स्थानों पर जांच के बाद बांग्लादेशी धरेपुलिस उपायुक्त का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त अपराध हित...