साठ गांव के कृषि भूमि को जलभराव से मिलेगी सुरक्षा
गोरखपुर, जून 28 -- गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर में रोहिन नदी के दाहिने तट पर स्थित मानीराम-डोमिनगढ़ तटबंध के किलोमीटर 10 पर ग्राम सिउरिया के निकट 57.20 करोड़ रुपये की लागत से पंपिंग स्टेशन का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य मानसून के दौरान होने वाले जलभराव से सदर एवं कैंपियरगंज तहसील के 60 गांवों की लगभग 4,941 हेक्टेयर कृषि भूमि और करीब 98 हजार की आबादी को जलभराव से प्रत्यक्ष लाभ दिलाना है।
प्रोजेक्ट लागत और कार्य विवरण गंडक संगठन, गोरखपुर के तहत संचालित इस परियोजना की लागत 57.20 करोड़ रुपये हैं जिसमें 35.57 करोड़ रुपये सिविल कार्यों, 21.63 करोड़ रुपये यांत्रिक कार्यों पर खर्च होंगे। इस परियोजना के तहत 1.10 हेक्टेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.