बगहा, मार्च 1 -- साठी। नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार की रात मुख्य अतिथि डॉक्टर वसीउल्लाह व अन्य ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर वसीउल्लाह ने कहा कि खेल खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत एक सिक्के के दो पहलू होते है। जीत उसी की होती है जो दिल और दिमाग से खेलता है। हम इस कार्यक्रम के आयोजक सह अध्यक्ष मैनुद्दीन आलम व उनके पूरी टीम को बधाई देते हैं। जो इस खेल के माध्यम से बच्चों का हौसला अफजाई कर रहे है। वहीं अध्यक्ष मैनुद्दीन आलम ने बताया कि नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को हुई है। इसमें कुल 16 टीमें भाग ले रही है। पहले दिन टॉस जीतकर धोबनी क्रिकेट टीम ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। वहीं बेलवा क्रिकेट टीम बैटिंग करते हुए 10 ओवर में 55 रनों की परी खेली। जबाब में ...