बगहा, फरवरी 26 -- साठी, एक संवाददाता। साठी थाने के सतवरिया गांव में संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गयी। घटना बुधवार की रात्रि की है। वह पूर्वी सतवरिया के वार्ड-3 के उत्कर्ष दुबे की पत्नी मुस्कान कुमारी (20) थी। पूर्वी चंपारण के मलाही बाजार बड़हरवा गांव निवासी दीपेंद्र तिवारी की पुत्री मुस्कान कुमारी की शादी बीते 20 फरवरी को हुई थी। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। ससुराल वालों ने बताया कि मुस्कान की तबीयत दो दिन पहले घर पर खराब हो गई। उसे साठी के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। बुधवार की शाम में उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी। उसे चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच रेफर कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.