बगहा, मार्च 2 -- बेतिया/साठी, हिसं/एसं। नरकटियागंज-बेतिया मार्ग में सोमवार को साठी हिछोपाल रेलवे ढ़ाला के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृतक की पहचान रामनगर थाना के नौगांवा वार्ड नंबर 7 निवासी सत्यनारायण साह के पुत्र कमल साह (23) के रूप में हुई है। जबकि दोनों घायल युवकों की पहचान साठी थाना क्षेत्र के हैंसवा गांव निवासी शेख रेयाजुल के पुत्र शहजाद आलम (20) तथा रामधारी पासवान के पुत्र रोहित कुमार (22) के रूप में हुई है। वहीं टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। राहगीरों ने इसकी सूचना साठी थाना को दी। पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर मृत युवक के शव एवं बाइक को थाने लाई। वहीं गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.