साठी नाइट क्लब क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला बरवा बरौली ने जीता
बगहा, जून 20 -- साठी, एक संवाददाता हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। जीत उसी की होती है जो दिल और दिमाग से खेलता है। उक्त बातें साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने कही। मौका था साठी पंचायत के परसौनी गांव में शुक्रवार की रात नाइट क्लब क्रिकेट मैच के फाइनल मुकाबले का। परसौनी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सह मैच के आयोजक शेख अल्तमस ने बताया कि लगातार आठ वर्षों से इस मैच का आयोजन कराया जा रहा है। इस मैच में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबला परसौनी स्टार क्लब और बरवा बरौली के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर परसौनी टीम ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। वहीं बरवा बरौली की टीम ने 10 विकेट के नुकसान पर 80 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में परसौनी की टीम मात्र 65 रन में ही सिमट कर रह गई और बरवा बरौली की टीम ने शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया। बरवा बरौली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.