गिरडीह, अगस्त 15 -- बेंगाबाद। साठीबाद में अवैध माइंस के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब माइंस संचालकों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है। खान निरीक्षक शुभम दत्ता के लिखित आवेदन के आधार पर बेंगाबाद थाना कांड संख्या 140/2026 दर्ज किया गया है। मामला खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 4/21 के तहत दर्ज किया गया है। इसमे गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोलडीहा निवासी मो. गुलाम सरवर और बेंगाबाद के गेनरो निवासी मो. टिंकू को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा जमीन मालिक एवं अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। आवेदन में उल्लेख है कि गुरुवार दोपहर 2 बजे एसडीएम सदर धीरेंद्र कुमार, बेंगाबाद सीओ सफी आलम सहायक खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ साठीबाद में अवैध खनन क...