रामपुर, फरवरी 7 -- जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि अत्याधिक जल दोहन की वजह से जिले में साठा धान की खेती को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। साठा धान के स्थान पर कम पानी में अधिक लाभ देने वाली फसलें जैसे मक्का, उड़द, मूंग, सूरजमुखी एवं सब्जियां उपयुक्त विकल्प हैं। इन फसलों की अवधि कम होने से खरीफ फसलों की बुवाई भी समय से की जा सकती है। उन्होंने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों से मक्का, उड़द एवं मूंग के बीज किसानों को अनुदान पर दिए जा रहे हैं। निजी बीज विक्रेता केंद्रों पर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। इसके बाद भी यदि किसी किसान के द्वारा साठा धान रोपा जाता है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.