लखीमपुरखीरी, मार्च 27 -- क्षेत्र के आईएफएफडीसी केंद्र चपरतला में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को पारंपरिक साठा धान की खेती के स्थान पर मक्का, उड़द, मूंग व अन्य दलहनी फसलों को अपनाने की सलाह दी। इसके साथ ही 25 प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। विशेषज्ञों ने दलहनी फसलों के उत्पादन के लाभ भी गिनाएं। इसके साथ आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण व उन्नत बीजों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा बदलते समय के साथ किसानों को अपनी खेती के तरीके भी बदलने की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.