बेगुसराय, अप्रैल 1 -- मंसूरचक। प्रखंड के साठा गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से शिवनंदन चौरसिया के 55 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र चौरसिया उर्फ मुखिया की मौत हो गई। वह शौच के लिये घर से बलान नदी के किनारे गये थे। इसी दौरान विषैले सर्प ने डंस लिया। हल्ला करने पर स्थानीय लोगों के द्वारा उन्हें दलसिंहसराय के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.