साझे की लड़ाई है कट का ये आंदोलन: नरेश टिकैत
बागपत, मई 23 -- दाहा। गांगनौली गांव में दिल्ली देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर शनिवार को आयोजित पंचायत में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि यह साजे की लड़ाई है यह मंच किसी एक का नहीं है। अगर ये नाश चाहते है तो हम नाश करने को भी तैयार है। गांगनौली गांव में चल रहे धरने पर 14वे दिन आयोजित पंचायत में पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने बोलते हुए कहा कि यह चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि है। अगर यह कट नहीं मिला फिर इस क्षेत्र को कभी कुछ काम नहीं होगा। यह सब अपने अलग-अलग विचार के आदमी है वह अपने मनों से निकाल दे। यह कट इतना महत्वपूर्ण है इधर से तो हरियाणा आने वाले समय में लोग व्यापार से जुड़ेंगे। इसमें किसी पार्टी या संगठन या भाकियू का कुछ नहीं है। यह सब साझे की लड़ाई लड़ी जाए। आप लोगों ने बड़े बड़े टीले साफ कर दिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.