साझे की दीवार के विवाद व नशेबाजी में हुई थी हत्या
कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर देहात,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के जुरावरपुर गांव में साझे की दीवार को लेकर चल रहे विवाद की खुन्नस व नशेबाजी में युवक की लाठी डंडों से पीटने के बाद नृशंस हत्या कर दी गई थी।मामले में मृतक की बहन ने चचेरे भाई सहित उसकी पत्नी पुत्रियों व पुत्र के खिलाफ एक राय होकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो बाल अपचारियों सहित सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।जुरावरपुर गांव निवासी पैतीस साल के रामसनेही से उसके चचेरे भाई रामस्वरूप का साझे की दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार शाम को इसी खुन्नस में रामस्वरूप ने अपनी पत्नी रामकुमारी व बच्चों के साथ एकराय होकर उसका गला बांधकर लाठी डंडो से निर्ममता पूर्वक पीटकर रामसनेही को मौत के घाट उतार दिया था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: साझे की दीवार के विवाद व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.