फतेहपुर, मार्च 16 -- असोथर। थाना क्षेत्र के जरौली गांव में साझे की जमीन पर मकान निर्माण को लेकर परिवार के लोगों के बीच विवाद हो गया। देसी का डेरा मजरे जरौली निवासी गंगा देवी पत्नी राजेंद्र कुमार ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके ससुर दो भाई थे और पुराना मकान गिरने के बाद उस जमीन में उनका भी आधा हिस्सा बनता है। आरोप है कि बुधराज, रामविशाल, रामबाबू व दिनेश पुत्रगण रामराज जमीन पर मकान बना रहे हैं और उनका हिस्सा नहीं दे रहे। विरोध करने पर गाली-गलौज व धमकी देते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.