शाहजहांपुर, मार्च 27 -- खुटार। क्षेत्र के गांव टंडोला निवासी गौरव वर्मा ने तहरीर दी। बताया कि उसने पास के गांव निवासी एक युवक के साथ मिलकर 25 फरवरी को मैलानी रोड पर बाबा चौराहा के पास एक जन सेवा की दुकान खोली थी। 23 मार्च को जन सेवा के ताला तोड़कर चोरी हो गई थी। गौरव वर्मा ने अपने साझेदार पर एक दोस्त के साथ चोरी की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि दुकान के ताला टूटे नहीं है, खोलकर इधर उधर फेंक दिए गए। दुकान की दूसरी चाबी उसके साझेदार के पास रहती थी। दुकान का सामान आरोपी अपने एक दोस्त की कार में भरकर ले गया है। जिसके मौके पर निशान बने हुए है। थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...