आगरा, जून 29 -- सिकंदरा क्षेत्र के एक कारोबारी पर साझेदार ने 35 लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित रुनकता निवासी शिवशरण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। शिवशरण सिंह ने डीसीपी सिटी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2019 में गौरव सक्सेना ने उन्हें अपनी फर्म में साझेदार बनाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्होंने 15 लाख रुपये और निवेश किए। जिनमें पांच लाख रुपये बैंक के जरिए और 10 लाख रुपये नकद दिए। कुल 35 लाख रुपये निवेश के बाद उन्हें फर्म में बराबर का साझेदार बनाया गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय बाद गौरव सक्सेना का व्यवहार बदल गया। उसने बिना किसी सूचना के फर्म से अलग कर दिया। जब उन्होंने अपनी निवेश राशि वापस मांगी तो गाली गलौज की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है क...