साझेदारी के नाम पर ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली, जून 15 -- कैराना। तेल कारोबार में साझेदारी कर मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये हड़पने तथा रकम मांगने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला खेलकलां निवासी शमीम ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह इमा है। करीब ढाई वर्ष पूर्व मोहल्ला इमामगेट निवासी सत्तार ने उसे सरसों के तेल के कारोबार में साझेदारी का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि झांसे में आकर उसने पांच लाख रुपये उसे दे दिए। बाद में उसके परिचित मुरसलीन और शमशाद ने भी तीन-तीन लाख रुपये सत्तार को दे दिए। लेकिन, कई माह तक कोई मुनाफा नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और प्रभावशाली लोगों से संबंध होने की बात कहकर धमकियां देता रहा। शनिवार को जब वह अपने साथियों के साथ रकम मांगने सत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.