साझेदारी की जमीन को लेकर परिवार में विवाद, मारपीट
एटा, मई 16 -- मोहल्ला कूंचादायम खां में पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित शाहिद अली ने बताया कि भाइयों के साथ साझेदारी संपत्ति में रहता है। आरोप है कि कुछ दिन पहले एक भाई साझा स्थान पर निर्माण और तोड़फोड़ का कार्य कर रहा है। पीड़ित ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। भाई ने अपने घरवालों के साथ मिलकर जबरन रास्ता बंद कर दिया और घर में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित का कहना है कि परिवार की महिलाओं और बेटियों के साथ अभद्र व्यवहार भी करते है। शाहिद अली ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारपीट की गई तथा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में भाइयों का हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस पहुंची मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। (हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) विवाद के दौरान कथित रूप से मारपीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.