गुड़गांव, दिसम्बर 10 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। गुरुग्राम पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू-एक) ने एक करोड़ से अधिक की बड़ी धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने संयुक्त व्यवसाय में निवेश का झांसा देकर अपने साथी को लगभग एक करोड़ 89 लाख 48 हजार रुपये संयुक्त बैंक खाते में जमा करने के लिए प्रेरित किया, फिर धोखे से पूरी राशि अपने और अपने रिश्तेदारों के निजी खातों में ट्रांसफर कर ली। मामला थाना खेड़की दौला में मार्च 2024 में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 39 वर्षीय अमन कुमार निवासी अलवर (राजस्थान) ने 2016 में रियल एस्टेट एजेंट/डेवलपर बनकर उनसे संपर्क किया। लंबे समय तक विश्वास बनाए रखने के बाद, अमन ने शिकायतकर्ता को एक संयुक्त व्यवसाय में निवेश करने का प्रलोभन दिया। इसी बहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.