साझेदारियों से नई ऊंचाइयां छू सकते हैं संस्थान : कुलपति
वाराणसी, अगस्त 7 -- वाराणसी। बीएचयू के शैक्षणिक भ्रमण पर आए उत्तराखंड के विभिन्न महाविद्यालयों के 40 शिक्षकों के साथ शुक्रवार को कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने संवाद किया। कुलपति ने कहा कि आपसी साझेदारियों के जरिए संस्थान नई ऊंचाइयाँ छू सकते हैं। इनके जरिए वह संसाधनों, अनुभव और मेधा का आदान-प्रदान कर बदलाव की पहल कर सकते हैं। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री-उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन एवं ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों से 40 शिक्षकों का दल तीन अगस्त से बीएचयू में हैं। शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित संवाद के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विश्वविद्यालय की मेज़बानी और शैक्षणिक वातावरण की सराहना की। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सभी शिक्षकों का स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.