पटना, मार्च 28 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के साझा विकास मॉडल पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है। मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी प्रकार का कोई मतभेद या रार नहीं है। डॉ. सुमन ने कहा कि बिहार में स्थिर और समन्वित नेतृत्व के कारण विकास कार्यों में तेजी आई है। केन्द्र व राज्य के बेहतर तालमेल से बुनियादी ढांचे, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार जनहित और विकास के एजेंडे पर मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी और बिहार को प्रगति के नये आयामों तक पहुंचायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...