रिषिकेष, अप्रैल 12 -- विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एम्स ऋषिकेश में रविवार को कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि साझा प्रयासों से ही संस्थान का साक्ष्य-आधारित अनुसंधान न सिर्फ क्षेत्रीय, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वास्थ्य नीतियों के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर इस वर्ष की थीम टूगेदर फॉर हेल्थ की अवधारणा पर है। जोर दिया कि चिकित्सा, पशु चिकित्सा एवं पर्यावरण विज्ञान आदि विभिन्न क्षेत्रों के समन्वित प्रयासों से ही समग्र स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस दिल्ली की प्रो. सुनीला गर्ग ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को मजबूत करने पर बल दिया। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.